फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Newborn will be healthy only with the right care

सही देखभाल से ही स्वस्थ रहेगा नवजात शिशु

Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newborn will be healthy only with the right care
शामली सीएचसी में स्वस्थ बालक प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित करते चिकित्सक। - फोटो : SHAMLI
सही देखभाल से ही स्वस्थ रहेगा नवजात शिशु
विज्ञापन

शामली। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के तहत सीएचसी शामली में हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने माताओं को बच्चों की सही देखभाल करने और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।

बृहस्पतिवार को सीएचसी में आयोजित हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम में माताओं ने बच्चों के साथ भाग लिया। इस दौरान चिकित्सकों ने मानक के अनुसार स्वस्थ बच्चों की जांच की। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेशचंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की सही देखभाल कर उन्हें स्वस्थ बनाने के लिए जागरूक करना है। डॉ. अनुपम सक्सेना ने माताओं को बताया कि गर्भवती और नवजात बच्चों को समय से टीकाकरण कराना जरूरी है। इसके अलावा मां और बच्चे दोनों की उचित देखभाल की जाए। बच्चों के स्वास्थ्य के लिए मां का दूध अमृत के समान है। इसलिए बच्चे को मां का दूध पिलाना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार के रूप में खिलौने भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. रामनिवास, डॉ. आफरीन और हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed