{"_id":"620fdfe40bd05260352d63df","slug":"new-corona-infected-not-found-in-the-district-after-49-days-shamli-news-mrt5774715135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 49 दिन बाद नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 49 दिन बाद नहीं मिला नया कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में 49 दिन बाद कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। कोरोना का पूर्व में मिला एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 29 रह गई है।
कोरोना की तीसरी लहर में चार दिसंबर के बाद 29 दिसंबर को कोरोना का केस सामने आया था। इसके बाद 31 दिसंबर को कोरोना का कोई केस नहीं आया था। उसके बाद से लगातार रोजाना नए संक्रमित मिलते रहे हैं। तीसरी लहर में जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई थी। फरवरी माह में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार कमी आ रही है। बृहस्पतिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला था। शुक्रवार को आई करीब 2100 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है और अब सक्रिय केस की संख्या 29 रह गई है।
337 किशोरों को लगी पहली डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि शुक्रवार को 15 से 18 साल के 337 किशोरों को पहली डोज और 2342 को दूसरी डोज का टीका लगा है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 430 लोगों को पहली डोज और 1068 को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 79 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।