{"_id":"6005cff28ebc3e2c4f6db4fe","slug":"new-case-of-corona-not-found-for-second-consecutive-day-shamli-news-mrt521185569","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन कोरोना का नहीं मिला नया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन कोरोना का नहीं मिला नया केस
विज्ञापन

10 मरीज हुए ठीक, सक्रिय केस की संख्या 23 हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में लगातार दूसरे दिन और 24 दिन में पांचवीं बार कोरोना पॉजिटिव का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के 10 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 23 हो गई है।
सोमवार को जनपद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 1379 सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की। जांच में सभी सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। विदित हो कि रविवार को भी कोरोना का कोई केस नहीं मिला था। इससे पहले 25 दिसंबर, 11 व 15 जनवरी को भी कोरोना का नया केस नहीं मिला था। इस तरह से 24 दिन में पांचवीं बार ऐसा हुआ है, जिसमें कोरोना पॉजिटिव कोई केस नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।