फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neither the staff is complete, nor the facility of investigation, how to control malaria

Shamli News: न स्टाफ पूरा, न जांच की सुविधा, कैसे हो मलेरिया पर नियंत्रण

Tue, 14 Mar 2023 03:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 03:15 PM IST
सार

गर्मी शुरू होते ही मच्छर बड़ी संख्या में पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया का प्रकोप फैलने की आशंका बन रही है, लेकिन जिला मलेरिया विभाग में न तो स्टाफ पूरा है और न ही जांच की सुविधा है।

विज्ञापन
Neither the staff is complete, nor the facility of investigation, how to control malaria
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी शुरू होते ही मच्छर बड़ी संख्या में पनप रहे हैं, जिससे मलेरिया का प्रकोप फैलने की आशंका बन रही है, लेकिन शामली जनपद के जिला मलेरिया विभाग में न तो स्टाफ पूरा है और न ही जांच की सुविधा है। ऐसी स्थिति में अगर मलेरिया फैलता है, तो उस पर पूरी तरह से नियंत्रण पाना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही मच्छर पनपना शुरू हो गया है। मच्छरों के पैदा होने से इससे होने वाली बीमारियों के होने की आशंका बन रही है, लेकिन जिला मलेरिया विभाग का हाल ये है कि उसके पास न तो पूरा स्टाफ है और न ही मलेरिया जांच की सुविधा है। नमूनों की जांच के लिए विभाग को सीएचसी की पैथोलॉजी लैब पर निर्भर रहना पड़ता है, जिस वजह से नमूनों जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग में स्टाफ की स्थिति देखे तो जिला मलेरिया अधिकारी की नियुक्ति हैं, लेकिन सहायक मलेरिया अधिकारी के स्वीकृत दोनों पद खाली हैं। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक नियुक्त नहीं है। मलेरिया निरीक्षक के स्वीकृत पांच पदों में तीन की नियुक्ति है। फील्ड वर्करों के स्वीकृत पांच पदों में तीन नियुक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर भी कोई नियुक्त नहीं है। इनके स्थान पर कुड़ाना सीएचसी पर तैनात सहायक लैब टेक्नीशियन को विभाग से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा विभाग में वरिष्ठ लिपिक और कनिष्ठ सहायक लिपिक के भी पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व स्वीपर की भी नियुक्ति अभी नहीं हो पाई है।

पिछले साल बढ़े मलेरिया के केस
जिले में पिछले साल 2022 में मलेरिया के 92 केस सामने आए थे। जबकि 2021 में 57 केस मलेरिया के मिले थे। इस तरह से देखा जाए तो 2022 में मलेरिया के मामले ज्यादा आए। इस साल में ठंड के महीनों में भी मलेरिया के केस सामने आए हैं। जनवरी में एक और फरवरी माह में मलेरिया के दो केस सामने आ चुके हैं।

 जिला मलेरिया विभाग में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में नियुक्त स्टाफ व संसाधनों से मलेरिया को नियंत्रित रखने की पूरी कार्रवाई की जाती है। जहां से भी बुखार के केस होने की सूचना मिलती है। वहां पूरी टीम के साथ जाकर एंटी लार्वा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के साथ ही मरीजों का उपचार व बुखार से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। - डॉ. विनय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed