{"_id":"6521a54bd8d08d595d051824","slug":"negligence-in-resolving-complaints-will-not-be-tolerated-dm-shamli-news-c-26-1-sal1002-10120-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम
Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम
शामली। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
डीएम ने कहा कि कहा कि अधिकारी फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समय पर करना सुनिश्चित करें। फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आज फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने 80 शिकायतें आई जिनमें से पांच शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया
शेष शिकायतों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम विनय प्रताप सिंह भदौरिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय अग्रवाल, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ऊन तहसील में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह के समक्ष 36 शिकायतें आईं। प्राप्त शिकायतों में दो का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन विजय शंकर सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।