फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Negligence in Kovid-19 vaccination will not be tolerated

कोविड-19 टीकाकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Negligence in Kovid-19 vaccination will not be tolerated
कोविड-19 टीकाकरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
विज्ञापन

शामली। शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. लोकेश एम ने कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर से भी कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु टीम उपलब्ध करा दी गई है। इसलिए कोविड-19 टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ने कोविड-19 के मद्देनजर सभी सरकारी बिल्डिंग में कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट एनआईसी में कोविड-19 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में ड्यूटी चार्ट चस्पा करने और साफ सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सफल कुमार व अन्य स्वास्थ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed