फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Neelkamal Toli tops in drama competition

नाटक प्रतियोगिता में नीलकमल टोली अव्वल

Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Neelkamal Toli tops in drama competition
कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शिविर में भाग लेती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
नाटक प्रतियोगिता में नीलकमल टोली अव्वल
विज्ञापन

शामली, कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन स्काउट गाइड ध्वजारोहण, ईश वंदना, झंडा गान, बीपी सिक्स, व्यायाम के अतिरिक्त छात्राओं ने प्रशिक्षण में बंधनों एवं गांठों के उपयोग से पुल निर्माण किया। रेंजर्स शिविर में टोलियों में साथ मिलकर कार्य करना एवं सहभोज का विशेष महत्व बताया गया।

भोजन के उपरांत थीम बेस्ड लिटरेरी फेस्ट के अंतर्गत रेंजर्स प्रभारी डॉ. दीप्ति चौधरी के निर्देशन में छात्राओं एक कदम स्वच्छता की ओर विषय पर नाटक प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक टीम के द्वारा सुंदर नाटकों की प्रस्तुति दी गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीलकमल टोली, द्वितीय स्थान पर तुलसी तथा तृतीय स्थान पर कमल टोली रही। प्राचार्या प्रमोद कुमारी ने कहा कि जीवन में रोवर्स रेंजर्स का बहुत महत्व है। प्रशिक्षण शिविर में सिखाए गए अनुशासन, रेंजर्स के नियम, सिद्धांत आदि अपनाकर हम देश के सुयोग्य नागरिक बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed