फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Need to keep track of daughters: Dharma Singh Saini

बेटियों पर नजर रखने की जरूरत : धर्म सिंह सैनी

Mon, 16 Apr 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Mon, 16 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Need to keep track of daughters: Dharma Singh Saini
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी ने कहा कि सैनी समाज में शिक्षक तो बहुत हैं, समाज के लोग अब अपने बच्चों को आईएएस और आईपीएस बनाने का काम करे। समाज को सांसद और विधायक से ज्यादा अधिकारियों की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैनी समाज को अपनी बेटियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।  सैनी- शाक्य,  कुशवाहा, मौर्य को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। समाज की बहुलता होने के बाद भी समाज प्रदेश को एक भी मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है। प्रदेश की 403 विधानसभा है। सैनी- शाक्य,  कुशवाहा, मौर्य समाज के सभी संगठित हो जाए तो प्रदेश समाज का मुख्यमंत्री बन सकता है।
विज्ञापन


 रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में आल इंडिया सैनी सभा की ओर से आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुष राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फूले व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख  दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज को अपनी बेटियों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। उन्होंने  कहा कि समाज को अपने बच्चों को संस्कारित और  शिक्षित बनाकर योग्य बनाना होगा। गलत संस्कार के कारण  बेटियां गुमराह होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लिए  मां-बाप दोषी है। समाज की बुराइयों को दूर करके अच्छे संस्कार देने होंगे। बिरादरी में  शिक्षक की बहुतायत है,  मगर अधिकारियों की संख्या काफी कम है। सैनी समाज को अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर आईपीएस, आईएएस, पीसीएस व पीपीएस बनाना होगा। समाज को राजनीतिक ताकत देने के लिए सभी संगठन को  एकजुट होना होना होगा।

उन्होंने नेताओं का वजूद बढ़ाने पर जोर दिया। नेताओं का वजूद बढ़ने से समाज को ताकत मिलेगी। उन्होंने समाज के लोगों से शराब छोड़ने का आह्वान  किया। इस मौके पर सहारनपुर जिले के बेहट के विधायक नरेश सैनी, खतौली विधायक विक्रम सिंह, बसपा के मुजफ्फरनगर के  पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सैनी, सपा के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सैनी,  जगभगवान सैनी, तेगबहादुर सैनी एडवोकेट, तेजपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य मुुकेश सैनी, श्रीमती  नीरज सैनी, अवनीश सैनी, राकेश सैनी एडवोकेट  ने महात्मा ज्योति बाबा फूले, सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर आल इंडिया सैनी सभा की ओर से अतिथियों व सैनी समाज के कार्यकर्ताओं को पटका ओढ़ाकर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। जयंती समारोह में  गढ़ीपुख्ता की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।  बाबूराम सैनी  की अध्यक्षता में  आयोजित जयंती समारोह का संचालन  विशाल सैनी ने किया।

मौके पर आल इंडिया सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश सैनी , जिलाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार सैनी, जिला सचिव मनोज सैनी, जिला कोषाध्यक्ष अमित सैनी, कार्यक्रम संयोजक डाक्टर अरविंद  सैनी, पूर्ण सैनी,  श्रीचंद सैनी,  आभेराम सैनी, रामनाथ सैनी,  प्रवीण सैनी, रविंद्र सैनी,  नरेश सैनी, राकेश सैनी, दीपक सैनी, डॉक्टर सुनील सैनी आदि लोग मौजूद रहे।  


उधर, जलालाबाद कस्बे में  सहारनपुर से शामली जाते हुए प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी का कस्बे के प्रवेश द्वार हनुमान शिव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।   राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी ने भाजपा सरकार का बखान किया। मौके पर जनेश्वर सैनी, बोबी शर्मा, पप्पू नारंग, राकेश कुमार, डॉ. धर्मवीर पाल, सुनील पाल, शेखर योगी, सुनहरा कोरी आदि मौजूद रहे।         

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed