फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Need to bring the new education policy to the classrooms soon

नई शिक्षा नीति को जल्द कक्षाओं तक पहुंचाने की जरूरत

Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Need to bring the new education policy to the classrooms soon
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का एक दिवसीय जनपदीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा में हो रहे नवीन परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। कहा कि नई शिक्षा नीति को जल्द से जल्द कक्षाओं तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष विनोद गोयल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष विनोद गोयल ने सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने और अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विद्या भारती के जिला प्रशिक्षण प्रमुख कुलदीप चौहान ने एक्सपेरीमेंटल लर्निंग, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने स्कूल बेस्ड एसिसमेंट, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सरस्वती शिशु मंदिर बाबरी ने जॉयफुल लर्निंग विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह लांक, प्रधानाचार्य हर्ष मनि शर्मा, हिरनवाड़ा, अंकुर कुमार, कविता, गीता, सुभाष, सतेंद्र, अशोक सोम सहित 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed