फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ncreased vigilance in the district when Corona infection increases

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिले में बढ़ाई सतर्कता

Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
ncreased vigilance in the district when Corona infection increases
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिले में बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। खासतौर से दिल्ली से आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। बस यात्रियों की भी रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं।
दिवाली के बाद जिले में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। त्योहारों से पहले कोरोना संक्रमण कम हो गया था, जिससे कोरोना पॉजिटिव केस दस से नीचे ही चल रहे थे। करीब 15 दिन पहले तो एक ही पॉजिटिव केस मिला था। उस समय कोरोना कम होने पर स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा था। अब दिल्ली में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली से लोगों का जनपद में आवागमन हो रहा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका बन गई है। जिले में त्योहारों के बाद से वैसे ही केस बढ़ रहे हैं। जिले में कोरोना के तीन गुना से अधिक तक केस मिल रहे हैं। एक दिन में मिलने वाले कोरोना के केस की संख्या बढ़कर 38 तक पहुंच चुकी है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। खासतौर से दिल्ली से आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले यात्रियों के प्राथमिकता पर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक तीन हजार से अधिक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हुई है। करीब 180 एक्टिव केस चल रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए पूरी तरह से एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

बचाव के लिए बरते एहतियात
घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाएं।
भीड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें।
सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें।
मास्क को बार-बार जेब में न रखें।
हाथों को सैनिटाइज या साबुन से बार-बार साफ करें।
कोट
त्योहारों पर भीड़ में लोगों की लापरवाही की वजह से कोरोना के केस बढ़े हैं। दिल्ली व बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाएं, इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. वीबी ढाका, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed