{"_id":"570bed154f1c1b7f494a6b01","slug":"ncr-will-engage-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर में शामिल होगा शामली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर में शामिल होगा शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
positive
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना क्षेत्र के भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि शामली शीघ्र ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली जिले को एनसीआर में शामिल करने की पैरवी की है, राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। संासद ने शामली के
अधिवक्ताओं की मंाग पर जिला मुख्यालय का नए बार भवन निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि पहले शामली मुजफ्फरनगर जिले में शामिल था। मुजफ्फरनगर जिले को एनसीआर में शामिल करने की मांग उठाई थी, इसी बीच शामली नया जिला बन गया।
केंद्र सरकार ने मुजफ्फरनगर जिले को एनसीआर में शामिल कर लिया। वहीं शामली जिला एनसीआर में शामिल होने से रह गया है। शामली जिले को एनसीआर में शामिल करने के लिए पैरवी की गई है, राज्य से इस संबंध में केंद्र सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट जाने के बाद इस मामले को लेकर होने वाली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा। अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए संासद ने कहा कि वह चाहते है जिला मुख्यालय का जिला बार भवन अच्छा व विशाल बने।
विज्ञापन
जिसमें पुस्तकालय व सभाकक्ष की सुविधा हो। उन्होंने कहा इसे जिले के सभी विधायक, एमएलसी से सहयोग लेकर बनाया जाए। उसमें वह भी सहयोग करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में अधिवक्ता चंद्रभान सिंह, धीर सिंह, योगेश शर्मा, जगत प्रकाश कौशिक, मुकेश कुमार गर्ग, सतेंद्र धीरयान, योगेश शर्मा, सोमपाल चौहान, विवेक चौधरी, जयपाल चौहान, सतप्रकाश आर्य, सतेंद्र खैवाल, नीलमपुरी एडवोकेट विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रदीप पंवार, रामकुमार वर्मा, दीपक कौशिक ने स्वागत किया, संचालन जसपाल राणा ने किया।