{"_id":"62966b5ddf3bbb58bb5366a4","slug":"ncc-cadets-took-out-awareness-rally-shamli-news-mrt590999878","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
शामली में माजरा रोड पर तंबाकू निषेध दिवस पर जनजागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
शामली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली की 85 बटालियन एनसीसी की सब यूनिट के कैडेट्स ने तंबाकू के सेवन के विरोध में जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेट्स को बताया कि तंबाकू और उससे बने उत्पाद का सेवन करने से गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें कैडेट्स ने तंबाकू सेवन के विरोध में प्रेरणादायक पोस्टर बनाए। इस अवसर पर दिनेश कुमार, पंकज कुमार, रविंद्र सिंह, लोकेश शर्मा, मनीष शर्मा, विकास कुमार, मुकेश कुमार, पिंकी रानी, गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में भी गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने धूम्रपान, तंबाकू उत्पाद के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एके गोयल और स्कूल के शिक्षक, छात्र आदि मौजूद रहे। वहीं, आरके पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर छात्रों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर और कविताओं के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक दीपक तोमर, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. सौरभ पांडेय, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. स्नेहा, रेशू, मनु, संजय आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अथर जमील ने माजरा रोड स्थित एनसीसी कार्यालय से कैडेट्स की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के समापन पर नोडल अधिकारी ने तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
तंबाकू का सेवन न करने की दिलाई शपथ
शामली/कैराना। सीमएओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारियों को धूम्रपान व तंबाकू का सेवन न करने के लिये शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान सीएमओ ने कार्यालय में किसी भी व्यक्ति द्वारा धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने पर एक लिपिक को जुर्माना वसूलने के लिए नामित किया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यालय में कार्यरत कोई भी व्यक्ति धूम्रपान न करें तो एक आदर्श मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा और अन्य विभागों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित किया जा सके। वहीं, कैराना सीएचसी पर मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों व स्टाफ को शपथ दिलाई और जागरूक किया गया। चिकित्सा अधीक्षक शैलेंद्र चौरसिया ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का प्रयोग नहीं करने और परिसर को तंबाकू मुक्त रखने के लिए निर्देश दिए।