फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets run cleanliness campaign

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets run cleanliness campaign
शामली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने कई स्थानों पर साफ-सफाई की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य एवं जनहित के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स ने पूर्वी यमुना नहर में पड़े कूड़े को इकट्ठा कर साफ-सफाई की। सफाई कार्य के बाद सभी कैडेट्स के हाथ धुलवाए और सैनिटाइज कराया गया। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, रजत मलिक, दीपक, प्रभात मलिक, अक्षय कुमार प्रवीन कुमार, हर्ष कुमार, रवि आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

वीवी इंटर कालेज शामली के 85यूपी बटालियन एनसीसी शामली के कैडेट्स ने कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी के निर्देशन में मंदिर हनुमान टीला परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। कर्नल बख्शी ने कैडेट्स से कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। मौके पर प्रधानाचार्य एसके आर्य, डा. मनोज शर्मा, प्रदीप आर्य, लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, डा. विजय कुमार, सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह, हवलदार रवि कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली में एनसीसी इंचार्ज लक्ष्य तोमर के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed