फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets practiced setting the map

एनसीसी कैडेट्स को नक्शा सेट करने का अभ्यास कराया

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets practiced setting the map
शामली सिल्वर बेल्स स्कूल में आयोजित एनसीसी शिविर में भाग लेते छात्र। - फोटो : SHAMLI
एनसीसी कैडेट्स को नक्शा सेट करने का अभ्यास कराया
विज्ञापन

शामली। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स को मैप रीडिंग का अभ्यास कराया गया। सूबेदार मेजर विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स को नक्शा सेट करना, कंपास के प्रकार, ग्राउंड से मैप और मैप से ग्राउंड में अपनी स्थिति ज्ञात करना, ग्रिड बियरिंग ज्ञात करने के बारे में जानकारी दी।
स्कूल में आयोजित शिविर में कैप्टन केपी सिंह के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार, लेफ्टिनेंट विपिन कुमार, लेफ्टिनेंट प्रदीप कुमार और लक्ष्य तोमर ने कैडेट्स को फायर फाइटिंग के सिद्धांत, उनके कार्य, आग के प्रकार आदि के बारे में जानकारी दी। सूबेदार सुरेश कुमार ने गांव मुंडेट में रेंज पर फायरिंग का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

नायब सूबेदार दिगंबर सिंह और नायब सूबेदार हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज की टीम प्रथम रही। जबकि वीवी इंटर कालेज और राष्ट्रीय किसान डिग्री कालेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दोनों टीमों को कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने सम्मानित किया। मौके पर बीएचएम अजय कुमार, हवलदार रजनीश कुमार, सूर्या कुमार, रवि कुमार, संजीव पंवार, मनीष कुमार, किरणपाल, मनजीत, सोमपाल, कृष्णपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed