{"_id":"5fb80dff8ebc3eefbc77fa09","slug":"navodaya-vidyalaya-will-be-gifted-by-march-shamli-news-mrt5118839171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक मिल जाएगी नवोदय विद्यालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक मिल जाएगी नवोदय विद्यालय की सौगात
विज्ञापन
शामली गांव भैंसवाल में बना नवोदय विद्यालय।
- फोटो : SHAMLI
मार्च तक मिल जाएगी नवोदय विद्यालय की सौगात
शामली। जिला मुख्यालय पर 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। प्रधानाचार्य कार्यालय एवं स्टॉफ ने यहां काम शुरू कर दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को योग की शिक्षा भी दी जाएगी। इसके लिए एक सभागार बनाया जा रहा है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे भैंसवाल गांव के जंगल में 17 करोड़ रुपये की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय पिछले डेढ़ साल से निर्माणाधीन है। निर्माण एजेंसी टीसीएल जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माण में तेजी से जुटी है। डेढ़ साल में एकेडमिक ब्लॉक, बालिका छात्रावास, सेकेंड टाइप श्रेणी के तीन आवास, किचन तैयार हो चुका है। हालांकि कैैैराना ब्लाक के ऊंचागांव में अस्थाई रुप से चल रहे नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य, कार्यालय स्टाफ नवीन विद्यालय में 20 दिन पूर्व स्थानांतरित हो चुका है।
13 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय के आयुक्त विनायक गर्ग के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम निर्माणाधीन जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले चुकी है। विद्यालय परिसर में प्रार्थना सभा और कार्यक्रम स्थल तैयार करने के लिए शेड डाला जा चुका है। स्थल का निर्माण तेजी से चल रहा है। बिजलीघर भवन तैयार हो चुका है। पैनल और आवासीय भवन, छात्रावास अन्य भवनों में कनेक्शन हेतु फिटिंग कार्य किया जा रहा है। अगले दो माह तक बिजलीघर कार्य, बालक हास्टल, टाइप टू के दो आवासीय ब्लाक, विद्यालय के मुख्य गेट से छात्रावास तक सात मीटर रोड, नालियां बनकर तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक उपेंद्र कुुमार ने बताया कि विद्यालय कार्यालय भवन और आवासीय किचन अन्य भवनों की छतों का पानी नालियों के माध्यम से वाटर टैंक में लाया जाएगा। जिसमें समूचे भवन का पानी हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से जमीन में जाएगा। विद्यालय परिसर में योग एवं ध्यान के लिए हाल तैयार होगा, जिसमें छात्र-छात्राएं योग का प्रशिक्षण लेंगे। पिछले सप्ताह जवाहर नवोदय विद्यालय के आयुक्त विनायक गर्ग ने योग भवन का स्थल बदलने के लिए इंजीनियरों की टीम को निर्देश दिए हैं। अगले दो माह में नवोदय विद्यालय का ज्यादातर काम पूरा हो जाएगा। 31 मार्च से पहले विद्यालय भवन का लोकार्पण होगा।
------------
नए सत्र में शुरू होगा शिक्षण
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीसी पंत ने बताया कि ऊंचा गांव में अस्थाई रूप में चल रहा जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय को एक नवंबर को नवीन कार्यालय भवन में शिफ्ट कर चुके हैं। शासन से स्वीकृति के बाद अगले सत्र में नवीन भवन में बालक-बालिकाओं का शिक्षण सत्र शुरू किया जाएगा। पिछले साल 34 छात्र छात्राएं अध्ययनरत थे। वर्ष 2021 के लिए के लिए छात्र-छात्राओं का प्रवेश ऑनलाइन होगा। एक नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

शामली गांव भैंसवाल में बना नवोदय विद्यालय।- फोटो : SHAMLI