फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Navbharat Mela organized on Prime Minister's birthday

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नवभारत मेले का आयोजन

Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Navbharat Mela organized on Prime Minister's birthday
शामली हनुमान धाम पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा जिला अध्यक्ष सतेन्द्र तोमर व अन्य भाजपा नेता - फोटो : SHAMLI
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर नवभारत मेले का आयोजन
विज्ञापन

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो के तत्वावधान में हनुमान धाम पर दो दिवसीय नवभारत मेला का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी व क्षेत्रीय मंत्री अभिषेक जैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा व भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया । नवभारत मेला में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ के फ्लैक्स लगाकर के आए हुए आगंतुकों को योजना के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश क्षेत्र के तीन प्रवासियों ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से एक बदलते भारत का चेहरा सामने उभर कर आया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को उच्चतम शिखर तक ले जाने का काम करेंगे। रोहित विश्वकर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज पूरे देश में युवाओं में जोश दिख रहा है वह जोश निरंतर बरकरार रखते हुए 2022 में पहले से भी अधिक मतों से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा एवं सौरभ खेवाल रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अक्षय चौहान, जिला उपाध्यक्ष तेजस्वी पवांर, जिला उपाध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कोशिंदर पुंडीर, कोषाध्यक्ष अनुज संगल, जिला मंत्री सोनू जुनेजा, जिला कार्यालय प्रभारी वैभव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रीशु बंसल, जिला मीडिया प्रभारी स्पर्श भटनागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रताप चौधरी, नगर अध्यक्ष वैभव गोयल, थानाभवन मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा, बनत मंडल अध्यक्ष विशाल मलिक, कंडेला मंडल अध्यक्ष रवि चौहान, सिलावर मंडल अध्यक्ष तरुण मलिक, वंश मेहरा, मनीष भटनागर, विजय पांडे, मनीष अर्जुन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed