{"_id":"63da7a30883e474b7a6fd03c","slug":"natural-sugarcane-shamli-news-c-14-1-99742-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रशिक्षण में प्राकृतिक गन्ना खेती की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रशिक्षण में प्राकृतिक गन्ना खेती की दी जानकारी
Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर कार्यशाला में सिरसो की फसल के बारे में जानकारी लेती डीएम जसजीत कौर
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे प्राकृतिक गन्ना उत्पादन तकनीकी की चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर प्रशिक्षण का समापन डीएम जसजीत कौर ने किया। प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के गन्ना वैज्ञानिक डॉ. विकास कुमार मलिक ने किया था।
प्रशिक्षण में डॉ. विकास मलिक ने प्राकृतिक गन्ना उत्पादन की सभी तकनीक बताते हुए किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत अग्नेयास्त्र, नीमस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि बनाने की प्रक्रिया किसानों को सिखाई। केंद्र पर लगाए गए प्राकृतिक गन्ना तकनीकी ट्रायल का भ्रमण कराते हुए उसके विषय में किसानों को जानकारी दी। प्राकृतिक, जैविक और रासायनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों का अंतर समझाते हुए उन्हें जागरूक किया।
इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, डॉ.ओमकार सिंह, डॉ. विकास मलिक ने किसानों के साथ सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स अभियान का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में डॉ. साकिब, काम्या सिंह व कृषि विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने डॉ. विकास मलिक के प्राकृतिक खेती पर किए गए प्रशिक्षण की सराहना की। प्राकृतिक गन्ना उत्पादन तकनीकी को अपनाने का आह्वान भी किया। प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र पर किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र पर विद्युतीकरण का शुभारंभ भी डीएम ने किया।