फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   National income and merit based examination will be conducted at two centres

Shamli News: दो केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा

Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 07 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
National income and merit based examination will be conducted at two centres
शामली। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित परीक्षा का आयोजन दस नवंबर को होगा। परीक्षा के लिए जनपद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से 48 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। दोनों केंद्रों पर 689 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए सितंबर माह में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षिक सत्र 2024-25 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थियाें से आवेदन मांगे गए थे, जिनके अभिभावक की आय 3.5 लाख रुपये से कम हो। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 689 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसमें शहर के झिंझाना रोड स्थित परीक्षा केंद्र आरके इंटर कॉलेज में 344 और वीवी इंटर कॉलेज शामली 345 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए अनुक्रमांक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि परीक्षा तीन घंटे की होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। वहीं विकलांग बच्चों को एक घंटा अधिक समय दिया जाएगा। जिनकी परीक्षा दो बजे तक चलेगी। सभी विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटा पहले पहुंचे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed