{"_id":"5f4d431e8ebc3e3d1e002b42","slug":"naresh-becomes-president-of-autonomous-up-employees-federation-shamli-news-mrt498997373","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वायत्त उप्र कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वायत्त उप्र कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने नरेश
विज्ञापन

शामली। स्वायत्त उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेश महरौलिया निर्वाचित हुए हैं, जबकि सचिव पद पर आजम खां निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सोमवार को नगरपालिका में स्वायत्त उप्र कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी नरेश महरौलिया और दीपक बिड़ला के बीच मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित था। पुलिस की मौजूदगी में हुए मतदान में सभी 94 वोट दोपहर डेढ़ बजे तक डाली जा चुकी थी। इसके बाद मतगणना हुई। मतगणना में नरेश महरौलिया को 66 और दीपक बिडला को 25 वोट मिली, जबकि तीन वोट निरस्त हुई। इस तरह से अध्यक्ष पद पर नरेश महरौलिया को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सचिव पद पर संजीव और आजम खां ने नामांकन दाखिल किया गया था, जिसमें संजीव ने नामांकन पत्र वापस ले लिया था। एक नामांकन पत्र रह जाने से सचिव पद पर आजम खां को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।