फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nand kumar kansal bne adhyaksha

नंद कुमार कंसल बने अध्यक्ष 

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
nand kumar kansal bne adhyaksha
सत्यनारायण शिक्षा समिति के चुनाव में विजय हुए सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति की पंचवर्षीय प्रबंध कार्यकारिणी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में ब्रजभूषण संगल गुट को सफलता प्राप्त हुई। उनके गुट के नंदकुमार कंसल अध्यक्ष और सुशील कुमार प्रबंधक सहित सभी 11 पदों पर पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं। नंदकुमार कंसल ने 114 वोट लेकर नरेन्द्र गुप्ता (72) को 42 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन


रेलवे रोड़ स्थित श्री  सत्यनारायण मंदिर में रविवार सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हुआ। सीओ सिटी निशांक सहित पुलिस फोर्स तैनात रही। चुनाव प्रेक्षक तहसीलदार न्यायिक राकेश कुमार कुमार   त्यागी की देखरेख में प्रत्येक वोटर को पहचान पत्र और एड्रेस की प्रमाणिकता के बाद ही वोट की अनुमति दी गई। 200 मतदाताओं के लिए दो पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इनमें महिला मतदाताओं के लिए अलग बूथ बनाया गया  था। दोपहर दो बजे  तक चले मतदान में 200 में से 189 मतदाताओं ने मताधिकार का  प्रयोग किया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक गोविंद अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी शैल्जा अग्रवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने भी मतदान स्थल का निरीक्षण किया। चुनाव अधिकारी श्रीपाल सिंह, मतदान कर्मी डाक्टर मनोज शर्मा, डाक्टर अनुराग शर्मा, मुकेश कोठारी, अर्जुनरामजी, अनुराधा, रेणु गुप्ता की देखरेख में मंदिर की ऊपरी मंजिल पर दो बजे बाद मतगणना प्रारंभ हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed