फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Namaz will be held under tight security, three zones, 11 sectors created

Shamli News: कड़ी सुरक्षा में होगी नमाज, तीन जोन, 11 सेक्टर बनाए

Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be held under tight security, three zones, 11 sectors created
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ कैराना। संभल में हुई जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क है। जिले को तीन जोन व 11 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। रात में शहर में चेकिंग शुरू कर दी गई है। अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

संभल में बवाल के बाद जिले में पुलिस सतर्कता बरत रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस ने जोन व सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया जुमे की नमाज के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने व चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। रात में धर्मशाला, होटल, ढाबे, स्टेशन और बस अड्डोरि चेकिंग की जा रही है। अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर निगाह रखी जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगाह रखी जा रही है। साथ ही खुफिया विभाग की टीमों को भी सतर्क रहने के के लिए कहा गया। उन्होंने कहा अगर किसी ने अफवाह फैलाकर या अन्य किसी माध्यम से शांति भंग करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में ड्रोन से कर रहे निगरानी
कैराना। संभल में हिंसक घटना के बाद कैराना में एहतियातन पुलिस अलर्ट है। इसके चलते पुलिस ने ड्रोन कैमरे से गतिविधियों का जायजा लिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगड़ने का प्रयास किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल की घटना को लेकर कैराना में पुलिस सतर्कता बरत रही है। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के निकट सराय की भूमि पर पुलिस टीम पहुंची। जहां पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरा चलवाया गया। इसके माध्यम से संपूर्ण नगर में आकाश से गतिविधियों का जायजा लिया गया। देखा गया कि कहीं किसी प्रकार की सामग्री तो छतों पर एकत्र नहीं की गई। हालांकि, ऐसी गतिविधियां देखने को नहीं मिली।

पुलिस का कहना है कि प्रत्येक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया की भी निगरानी हो रही है। यदि किसी भी व्यक्ति ने भ्रामक अथवा भड़काने वाली पोस्ट डालने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed