फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nahid millions of property owners

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं नाहिद

Wed, 25 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nahid millions of property owners
शामली। कैराना विधानसभा चुनाव सीट पर सपा प्रत्याशी नाहिद हसन करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनके पास कार नहीं है। नाहिद के खिलाफ कांधला कांड में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


कैराना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन मौजूद विधायक हैं। उनके पिता मुनव्वर हसन सांसद, विधायक, एमएलसी, राज्यसभा सांसद,  मां तब्बसुम बेगम सांसद रह चुकी हैं। कैराना के मोहल्ला आल दरम्यान  निवासी नाहिद के निजी खाते में 45 हजार रुपये सहित कुल 29 लाख 18 हजार 608 रुपये दर्शाए गए हैं। दिल्ली के एयरफोर्स स्कूल से सैकेंड्री 2003 मेें,  हेलमास इंस्टीट्यूट आस्ट्रेलिया से वर्ष 2010 में बीबीए की शिक्षा प्राप्त करके वर्ष 2014 में कैराना विधायक चुने गए। 
विज्ञापन


नाहिद हसन पर दो लाख 80 हजार की लागत का दस तौला सोना, 52 लाख 48 हजार 793 रुपये के कुल जेवरात हैं। 12.29 एकड़ भूमि और विरासत की भूमि 2.90 एकड़ है। नाहिद हसन ने कुछ जमीन और खरीदी है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य एक करोड़ 65 लाख रुपये है। कैराना में अंबेडकर कॉलोनी में एक तिहाई अंश  की कृषि भूमि है। खालापार मुजफ्फरनगर में 5500 वर्ग फुट में आवासीय भवन है, जिसकी लागत 13 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक की स्वअर्जित संपत्ति दो करोड़ 25 लाख रुपये और विरासत की संपत्ति 70 लाख रुपये है। नामांकन पत्र दाखिल करने के समय उनके ऊपर कांधला कांड में रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बलवा की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज है। 

वहीं, थानाभवन सीट से ही रालोद प्रत्याशी जावेद राव साक्षर हैं। मेरठ के शास्त्री नगर सेक्टर 10 के रहने वाले हैं और हाल निवासी थानाभवन बताया है। इनके पास 20 लाख 20 हजार रुपये नकदी है, जबकि बैंक खाते में 36 हजार जमा है। वहीं, उनकी पत्नी शबनम राव के पास करीब एक लाख 80 हजार रुपये नकदी तथा बैंक खाते में 21 हजार रुपये है। 

करोड़ों की संपत्ति की मालिक हैं मृगांका सिंह 
शामली। कैराना विधान सभा क्षेत्र से भाजपा सांसद की बेटी मृगांका सिंह भी करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालिक हैं, लेकिन उनके पास भी कार नहीं है।  57 वर्षीया मृगांका सिंह 133 अशोक नगर, बी ब्लाक गाजियाबाद की  निवासी हैं।

उन्होंने 1990 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से एमए और 1992 महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से बीएड किया। मृगांका सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। उनके बैंक खातों में 35 करोड़ 62 लाख 664 रुपये जमा हैं। पंजाब नेशनल बैंक नेहरूनगर गाजियाबाद में एफडी खाते में 50 लाख रुपये हैं। तीन लाख आठ हजार 370 रुपये भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी है। मृगांका सिंह पर कोई भी कार नहीं है। 400 ग्राम सोना के जेवरात, कृषि भूमि 4.99 एकड़ है।


प्रोफेसर हैं डॉ. सुधीर
शामली। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डाॅ. सुधीर पंवार लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं और उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य भी हैं। उनके पास कोई कार नहीं  है। उनके पास खुद की नकदी 60 हजार रुपये, जबकि पत्नी डाक्टर संगीता के पास 20 हजार रुपये की नकदी दर्शायी है। सुधीर पंवार के चार बैंक खातों में सात लाख 85 हजार 158 रुपये हैं, तो पत्नी के दो खातों में दो लाख 55 हजार 210 रुपये जमा हैं। सुधीर पंवार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed