{"_id":"654540f4673fe00b03093568","slug":"nagar-panchayat-jhinjhana-cut-off-vote-team-arrived-on-dms-orders-shamli-news-c-26-1-smrt1056-11476-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नगर पंचायत झिंझाना ने काटी वोट, डीएम के आदेश पर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नगर पंचायत झिंझाना ने काटी वोट, डीएम के आदेश पर पहुंची टीम
Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शैखा मैदान, सालारा, ज्ञानपुरी के दो हजार लोगों को वर्ष 2017 में निकाय चुनाव में वोट देने के अधिकार से प्रशासन ने वंचित करने के मामले में डीएम ने जांच बैठा दी। जिसके बाद बीडीओ व तहसीलदार ने जांच कर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। टीम ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के मोहल्ला शैखा मैदान, सालारा, ज्ञानपुरी के दो हजार लोगों की वोट कटने के बाद नगर पंचायत द्वारा यहां पर मूलभुत सुविधा से वंचित कर दिया गया। इसके विरोध में कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से मिलकर समस्याओं का प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीडीओ ऊन तथा राजस्व विभाग कैराना को जांच करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार की दोपहर बाद खंड विकास अधिकारी ऊन उमाकांत मुद्गल, कैराना तहसीलदार अर्जुन चौहान, कानूनगो नफीस अहमद तथा लेखपाल कपिल शर्मा मोहल्ला सालारा स्थित मामले की जांच करने पहुंचे। इस दौरान मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिकारियों को नगर पंचायत द्वारा वॉटर टैक्स, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की रसीद, प्रमाण पत्र आदि दिखाएं।
लोगों का कहना है की हमें झिंझाना नगर पंचायत या ग्राम पंचायत जमालपुर में जोड़ दिया जाए, ताकि मूल भूत सुविधाएं मिल जाए। दोनों अधिकारियों ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे और समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा। इस मौके पर एहसान, शाहनवाज राणा, कारी इरशाद, इमरान सैफी, रशीद अहमद, साजिद, शाकिर, इंतजार, सगीरा, शाकिर, मुल्ला वाहिद, हारून, नौशाद, शकील, आमिर, पूर्व सभासद सरफराज शाह, सादिक आदि मौजूद रहे।