{"_id":"63c02fd6970fe83b302e9ebb","slug":"na-shamli-news-c-14-1-75459","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेंदुआ नजर आने से लोगों में दहशत
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव कनियान में तेदुएं को पकडने के लिये बिछाया जाल
शामली, कांधला। थाना क्षेत्र के गांव कनियान के जंगलों में लगभग छह माह बाद एक बार फिर तेंदुए नजर आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव कनियान के जंगल में बुधवार को किसान खेत पर कार्य कर रहे थे। किसान सनसपाल के अनुसार खेत के दूसरी छोर पर अजीब सी आवाज आई तो उन्होंने जाकर देखा कि मवेशी घायल अवस्था में था। किसान का कहना है कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था। वहां से तेंदुए को भागते हुए किसान के द्वारा देखा गया। जिसके बाद वहां पर काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ओर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया है। तेंदुए की दहशत से किसान जंगल में जाने से डर महसूस रहे हैं। कनियान के दर्जनों किसान लाठी डंडे लेकर वन विभाग की टीम के साथ जंगल की ओर चले गए लेकिन तेंदुआ नहीं मिल सका। वहीं वन विभाग के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 25 जुलाई की रात्रि भी ग्रामीणों ने गांव भनेड़ा और कनियान के जंगलों में तेंदुए को देखा था। जिसके बाद तेंदुआ गांव आट्टा, डांगरौल आदि में भी देखने जाने के साथ कैराना क्षेत्र में भी देखा गया था। एक बार फिर तेंदुए के सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
मामले में वन विभाग से रेंजर राजेश कुमार ने जानकारी बताया कि गांव कनियान में पहले भी तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। अब एक बार फिर गांव में इसके होने की सूचना सामने आई है। जिस मवेशी पर हमला किया गया है, उसकी डॉक्टरी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। फिर भी एहतियात के तौर पर गश्त की जा रही है और पिंजरा गांव में लगाया गया है ।