फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: विधायक अशरफ अली सहित 40 पर मुकदमा

Thu, 12 Jan 2023 09:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Jan 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली, जलालाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद थानाभवन पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के मामले में विधायक अशरफ अली खां सहित 40 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विधायक पर बिना अनुमति के जुलूस निकालने का आरोप है। मामला क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

थानाभवन के विधायक अशरफ अली ने नौ जनवरी को जलालाबाद स्थित अपने कार्यालय किले से किसान संदेश यात्रा का आयोजन किया था। इस दौरान विधायक के नेतृत्व में भारी संख्या में रालोद नेताओं व किसानों ने गन्ने से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम दो सूत्रीय संदेश लिखा था। कार्यक्रम के बाद दर्जनों लोग विधायक के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस के रूप में चलते हुए डाकघर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम पत्र डाकघर में सौंपा। इस मामले का वीडियो क्षेत्र में वायरल हुआ था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी के आधार पर पता चला है कि धारा 144 का उल्लंघन हुआ है। जुलूस की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में थानाभवन विधायक अशरफ अली के साथ पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार, परवेज, नदीम अली खान, हाजी वहीद, कालू, निन्ना, योगेंद्र सिंह, नदीम अली खान, वसी, नफासत व 20 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसानों की लड़ाई जारी रहेगी
मुकदमा दर्ज होने के मामले में विधायक अशरफ अली ने कहा कि राजनीतिक लोगों पर अक्सर इस तरह के मामले दर्ज होते रहे हैं। हम व रालोद किसानों व आमजन के हित की लड़ाई हमेशा से लड़ते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भविष्य में पार्टी के जो भी कार्यक्रम होंगे उनके संबंध में प्रशासन को लिखित सूचना दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed