फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: दुष्कर्म के आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर कोर्ट में किया पेश

Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली, कैराना। तीन दिन पूर्व महिला को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का डीएनए सैंपल कराने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ रविवार को कैराना के लिए आ रही थी। तभी रास्ते में कार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया था। आरोप है कि जंगल में नलकूप पर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि वारदात के दौरान आरोपी के दो साथी पहरे पर खड़े रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया था तथा पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी शहजाद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में उसके बयान भी दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद निवासी गांव जहानपुरा को अलीपुर रोड ईंट भट्ठे के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की डीएनए जांच हेतु सैंपल भी लिया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed