फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: गन्ना समिति व गन्ना विकास परिषद कार्यालय साढ़े तीन माह में होगा तैयार

Thu, 12 Jan 2023 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Jan 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
NA
शामली निर्माणाधीन गन्ना समिति कार्यालय
शामली। एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से शामली गन्ना विकास समिति और गन्ना विकास परिषद शामली को संयुक्त नवीन कार्यालय भवन अगले साढ़े तीन माह में मिल जाएगा। पिछले साढ़े नौ माह में 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शामली गन्ना विकास समिति और शामली गन्ना विकास परिषद का संयुक्त कार्यालय का निर्माण 90 साल पहले वर्ष 1933 में हुआ था। संयुक्त कार्यालय भवन की मियाद दो साल पहले खत्म हो गई थी। नवीन कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शामली गन्ना विकास समिति और गन्ना परिषद शामली की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। नए भवन निर्माण के लिए जर्जर हालत में प्राचीन भवन को गिराया गया था। गत 29 दिसंबर 2021 को तत्कालीन गन्ना एवं चीनी औद्योगिक मंत्री सुरेश राणा ने 1.15 करोड़ की लागत से बनने वाले शामली गन्ना समिति कार्यालय में नवीन भवन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

एक अप्रैल 2022 से शामली गन्ना समिति को नामित करते हुए शामली गन्ना सहकारी समिति और गन्ना परिषद के दो मंजिला कार्यालय भवन का निर्माण शुरु किया था। साढ़े नौ माह में निर्माण एजेंसी की ओर से 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार राजवीर सिंह ने बताया कि दो मंजिला कार्यालय भवन में समिति के चेयरमैन, सचिव, एकाउंटेंट, खाद गोदाम, लोन, खंड, कंप्यूटर कक्ष, वेटिंग रूम, शामली गन्ना परिषद का चेयरमैन, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, एकाउंटेंट, किसानों का प्रतीक्षा कक्ष, मीटिंग हॉल का निर्माण हो चुका है। कार्यालय भवन में प्लास्टर का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कार्यालय भवन में तीस प्रतिशत कार्यालय में, रंग पुताई, टाइल, खिड़की, दरवाजे का का लगाने का कार्य बाकी है। अप्रैल माह में शामली गन्ना विकास समिति और गन्ना परिषद शामली का नवीन बन कर तैयार हो जाएगा। समिति और परिषद को नवीन कार्यालय भवन हस्तांतरित कर दिया जाएगा। निर्माण एजेंसी का कहना है कि समिति और परिषद कार्यालय भवन निर्माण के लिए बिजली कार्य कराने के लिए बीस लाख रुपये का इस्टीमेट शामिल किया गया है।

- गेस्ट हाऊस व अन्य भवनों में चल रहा है समिति व परिषद कार्यालय

पिछले एक साल से गन्ना विकास सहकारी समिति और गन्ना परिषद का कार्यालय समिति के गेस्ट हाउस और भवनों में चल रहा है। समिति और गन्ना परिषद कार्यालय भवन तैयार होने के बाद नए भवन में शिफ्ट होगा। समिति और विकास परिषद का नया भवन साढ़े तीन माह में तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed