फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: मुख्य मार्ग पर मामौर झील का भरा पानी, किसान परेशान

Thu, 12 Jan 2023 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:35 PM IST
विज्ञापन
NA
कैराना के मामौर में सडक पर भरा झील का पानी
शामली, कैराना। मामौर झील के ओवरफ्लो होने से किसानों की फसलों में पानी भर जाने के बाद मुख्य सड़क जलमग्न हो गईं। किसानों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पानी की रोकथाम के लिए सड़क के दोनों और किसान मिट्टी लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

मामौर झील किसानों के लिए आफत बनती जा रही हैं। झील के ओवरफ्लो होने से आसपास के किसानों की हजारों बीघा खेती की जमीन पानी में डूब चुकी हैं। जिस कारण किसान न तो अपने खेतों पर जा रहें हैं और ना ही कोई फसल उगा पा रहें हैं। झील का पानी किसानों की जमीनों में भरने के बाद खेतों व यमुना बंधे पर आने जाने के लिए बनाई गई मुख्य सड़क पर भर गया हैं। किसानों को अपने खेतों में आने जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसान खुद ही सड़क पर पानी को आने से रोकने के लिए सड़क के दोनों और मिट्टी की आड़ लगा रहें हैं, लेकिन झील के पानी से मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। कड़ाके की ठंड में किसानों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed