{"_id":"63bc63f36f63cd36fa70f2eb","slug":"na-shamli-news-c-14-1-73556","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत दो नेता दिल्ली कोर्ट में हुए पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत दो नेता दिल्ली कोर्ट में हुए पेश
Tue, 10 Jan 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार सोमवार को पटियाला हाउस न्यायालय नई दिल्ली में पेश हुए। दोनों नेताओं पर पांच माह पहले कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तुगलक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब न्यायालय ने दोनों को आगे सुनवाई के लिए छह मई को पेश होने का आदेश दिया है।
पिछले साल पांच अगस्त को दिल्ली में महंगाई के विरोध में कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन में शामली से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी और युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा शामिल हुए थे। उस दौरान पुलिस ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें मंदिर मार्ग थाने में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा गया था। गिरफ्तार होने वालों में शामली के दीपक सैनी व अश्वनी शर्मा भी शामिल रहे थे। उसी दिन देर रात में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में तुगलक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पटियाला हाउस न्यायालय नई दिल्ली से दोनों नेताओं को समन जारी कर नौ जनवरी को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया था। सोमवार को दोनों नेता दिल्ली न्यायालय में पेश हुए। अश्वनी शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने आगे सुनवाई के लिए छह मई 2023 को पेश होने का आदेश दिया है।