{"_id":"63bc648955896c73045239a9","slug":"na-shamli-news-c-14-1-73555","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी
Tue, 10 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल होगी। सोमवार को एडीएम संतोष कुमार सिंह ने प्रवेश परीक्षा के संबंध में अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय से कम से कम 10-10 उत्कृष्ट बच्चों का नामांकन कराने के निर्देश एबीएसए को दिए।
कलक्ट्रेट में अपने कार्यालय में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय से मात्र 27 छात्रों के नामांकन होने पर उन्होंने अगले चार दिन में नामांकन की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्राचार्य करन प्रकाश ने बताया कि कक्षा-6 सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैरसरकारी स्कूल में कक्षा-5 में सत्र 2022-23 में अध्ययनरत हो। जनपद शामली का मूल निवासी हो। अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2011 से पूर्व और 30 अप्रैल 2013 के बाद की न हो। कक्षा-03 से कक्षा-5 तक की पढाई बिना सत्र व्यवधान के पूर्ण की हो।
75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति और दिव्यांग के लिए केंद्र सरकार के नियमानुसार आरक्षण है। पिछड़ा वर्ग का आरक्षण केंद्र द्वारा जारी सूची के अनुसार एक तिहाई है। आवेदन पत्र केवल आनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 9412355655, 8077263317, 9761645225 पर संपर्क कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। उन्होंने बताया कि आधार नंबर अनिवार्य है और विशेष परिस्थितियों में निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना है। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, सभी एबीएसए मौजूद रहे।