फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

Shamli News: किसानों ने सरकार से मांगा समय पर गन्ना भुगतान

Tue, 10 Jan 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
NA
शामली, जलालाबाद। थानाभवन विधायक ने गन्ना किसानों के लिए किसान संदेश अभियान के तहत अपने निवास पर लोकदल के नेताओं व क्षेत्र के किसानों को अपने यहां बुलाकर बैठक की। बैठक में क्षेत्र से सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को चिट्ठियां लिखकर 2022-23 के पेराई सत्र के लिए गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा शीघ्र करने और 14 दिन के बाद वाले बकाया भुगतान पर ब्याज भी दिए जाने की मांग की। यह सब लिखकर पांच रुपए के रसीदी टिकट के साथ कस्बे की गलियों से होते हुए, हाथों में लोकदल के झंडों के साथ डाकखाने पर पहुंचे और डाक पेटिका में लिफाफा मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के नाम डाला गया। इसी पत्र में नीचे किसानों के नाम पते के साथ मोबाइल नंबर भी लिखा।
विज्ञापन


विधायक अशरफ अली ने कहा कि रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का दिशा निर्देश है कि इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए गांव दर गांव गली दर गली लेकर जाएंगे। जिससे अभियान को किसानों का बहुमूल्य समर्थन मिले और गन्ने के भुगतान की समस्या को जड़ से समाप्त कराकर किसानों के साथ न्याय दिलाया जा सके। थानाभवन विधानसभा के विधायक अशरफ अली खां, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष वाजिद अली , अभिषेक राणा, राव सालिम लोकदल नेता सहित क्षेत्र के समस्त लोकदल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने डाक घर पहुंच सीएम को भेजा पत्र

शामली। किसान संदेश अभियान के तहत विधायक प्रसन्न चौधरी ने गांव भभीसा में पहुंचकर गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित कराने की मांग की। अभियान की डाकघर चलो मुहिम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री के नाम सैकड़ों किसानों ने गन्ना भाव निर्धारित करने के लिए पत्र लिखकर डाक पेटिका में डाले। अभियान में भभीसा, डांगरौल, कनियान, भारसी गांव के किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, पउप्र अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, अरविंद पंवार, सतबीर पंवार, डॉ. विक्रांत, सुधीर, नीरज, बबलू, योगेश, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed