फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NA

पांच वर्ष से लंबित वादों का निस्तारण करें : डीएम

Tue, 10 Jan 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Jan 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
NA
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सोमवार को तहसील व कलक्ट्रेट में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और दायित्वों को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम न्यायिक व तहसीलदार शामली के न्यायालय में पांच वर्ष की अवधि से लंबित वादों पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि प्रतिदिन तिथि निर्धारित कर इनका निस्तारण किया जाए। एसडीएम शामली ने न्यायालय का निरीक्षण कर लंबित वादों की समीक्षा की और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लेखपाल सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। दैवीय आपदा रजिस्टर का अवलोकन कर आपदा के दौरान दी जाने वाली धनराशि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा शत्रु संपत्ति रजिस्टर, गार्ड फाइल, आर-6 मालकान रजिस्टर का निरीक्षण किया। कंप्यूटर से खतौनी निकलवा कर कार्य की जानकारी ली। डीएम ने भू-अभिलेखागार का निरीक्षण कर ग्राम चंदेला माल का बस्ता चेक किया।
विज्ञापन


डीएम न एसडीएम लिपिक कक्ष का निरीक्षण कर कार्यालय में विभिन्न पत्रावली का अवलोकन किया। पारिवारिक सदस्य प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी ली। संग्रह कार्यालय का निरीक्षण कर 10 बड़े बकाएदारों पर तत्काल वसूली कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा संयुक्त कार्यालय कलक्ट्रेट, शस्त्र अनुभाग कार्यालय में पटल पर कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने शौचालयों में नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और परिसर में स्थित बंदीगृह को दुरुस्त कराने के निर्देश नाजिर को दिए। इस दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, डिप्टी कलक्टर प्रतीक्षा सिंह, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed