फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   my son went for labour

मेरा बेटा मजदूरी करने गया था, आगे मुझे नहीं पता....

Sat, 03 Aug 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
my son went for labour
थानाभवन (शामली)। हरियाणा के हिसार कैंट में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए खालिद के परिजनों का कहना है कि उन्हें सुबह अखबार के माध्यम से पता चला कि खालिद को सेना ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

हिसार कैंट में एक अगस्त को पुलिस ने प्रतिबंधित स्थल पर वीडियो बनाते वक्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में पता चला कि उक्त लोग सेना की गतिविधियों की व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान को जानकारी दे रहे थे। गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में से एक खालिद पुत्र नसीर निवासी मसावी जिला शामली था। शनिवार को मसावी में खालिद के पिता निसार ने बताया कि उनकी सात संतान हैं। खालिद से बड़े दो भाई व एक बहन हैं। खालिद पिछले काफी समय से मुजफ्फरनगर में वेल्डिंग का काम करता है। वह ईद पर अपने घर आया था, जिसके बाद फिर काम पर चला गया। कुछ समय पूर्व खालिद ने बताया था कि अपने दोस्त मेहताब और राकिब के साथ मिलकर हिसार काम करने गया था। घर से जाते वक्त उसने कहा था कि वह बकरीद पर अपने घर वापस आएगा। उसके बाद वे हिसार कैंट में जाकर काम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed