फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muzaffarnagar Development Authority's boundary expansion exercise begins

Shamli News: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार की कवायद शुरू

Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Development Authority's boundary expansion exercise begins
शामली माहायोजना का मानचित्र
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का जिला मुख्यालय के चारों ओर हाईवे के बाईपास की सीमा तक विस्तार किया जाएगा। प्राधिकरण की सीमा का विस्तार कैराना -यमुना पुल तक होगा। अगले सप्ताह सोमवार तक मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सीमा विस्तार की रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। सीमा विस्तार को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

पहले मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का एरिया शामली नगर पालिका परिषद की सीमा समाप्त होने के करीब एक किलोमीटर तक था। एक साल पहले मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार करके लखनऊ मुख्यालय को भेज दिया गया था। जिला मुख्यालय में मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत- खटीमा हाईवे, दिल्ली-शामली हाईवे और अंबाला-शामली और दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के मद्देनजर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। सीमा विस्तार के लिए मेरठ की कंसलटेंट कंपनी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का जिला मुख्यालय के चारों ओर हाईवे के बाईपास की सीमा तक विस्तार को लेकर विचार विमर्श किया गया। दो घंटे से ज्यादा समय तक चली बैठक के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का सीमा विस्तार में फिलहाल शामली नगर पालिका सीमा से एक किमी से अधिक का दायरा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की सीमा का विस्तार करते हुए कैराना में यमुना नदी और करनाल की सीमा तक टपराना बाईपास और भैंसवाल की ओर गोहरनी -मुंडेट बनत, सेहटा, सिंभालका, करमू खेड़ी, लिलौन और पानीपत की और कंडेला औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की एरिया बढ़ने से आवासीय काॅलोनियां का विकास होगा। सीमा विस्तार की रिपोर्ट और लेआऊट अगले सप्ताह बनकर तैयार हो जाएगा। बैठक में एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति, जेई योगेश कुमार शर्मा, कंसलटेंट कंपनी के अफसर मौजूद रहे।
शामली जिले में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का दायरा
-करनाल रोड पर मुडेट खुुर्द गांव का जंगल की सीमा।
- दिल्ली रोड पर लिलौन गांव की सीमा-
-सहारनपुर रोड पर क्रॉस जक्शन
भैसवाल रोड पर गोहरनी गांव की सीमा
मुजफ्फरनगर रोड पर शामली तहसील की सीमा
सिसौली भौंराकला मार्ग पर सेहटा बाईपास
-मेरठ रोड पर सिंभालका गांव की सीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed