{"_id":"5c323bcbbdec2256c50f4c37","slug":"muthber-me-inaami-badmaash-sahit-teen-giraftaar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में इनामी बदमाश सहित तीन गिरफ्तार
Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला पुलिस ने फतेहपुर झाल के निकट नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश के साथ ही उसके दो साथी बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक कार, तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए।
एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ कैराना राजेश तिवारी के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान फतेहपुर झाल के समीप नहर पटरी पर कार में आ रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश नवाब, निवासी गंगेरु थाना कांधला पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नवाब के अन्य दो साथी बदमाश नवीन निवासी मोहल्ला शेखजादगान कांधला और इसरार निवासी गांव गढ़ीमियां थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। कांधला थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कार और कारतूस बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश नवाब कांधला थाने पर दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए बदमाश का पशु चोरी करने का संगठित गिरोह है। पकड़े गए बदमाश जनपद शामली समेत अन्य राज्यों में पशु चोरी करते थे। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए बदमाश झिंझाना के गांव रंगाना, लपरना और थाना गढ़ीपुख्ता के गांव मालेंडी, तान और हरियाणा में पशुओं की चोरी करने में शामिल रहे हैं।