{"_id":"8352b777478706dd0b5ee2741a223e54","slug":"muslim-protest-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान का विरोध, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयान का विरोध, निकाला जुलूस
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी के बयान से आक्रोशित मुस्लिमों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
शुक्रवार को शामली बस स्टैंड स्थित ईदगाह पर हजारों की तादाद में मुस्लिम एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही नारेबाजी कर कमलेश तिवारी को फांसी की सजा देने की मांग की। इस संबंध में चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को शामली बस स्टैंड स्थित ईदगाह पर दर्जनों गांवों व आसपास क्षेत्र के हजारों मुस्लिम एकत्र हुए और कमलेश तिवारी के बयान पर आक्रोश जताया। लोगों ने कमलेश तिवारी को फांसी दो, कमलेश तिवारी गुनहगार लिखी तख्तियों के साथ चौसाना में जुलूस निकाला और पुतला फूंका। बाद में चौसाना चौकी इंचार्ज पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधान इरशाद, मौलाना मरगूब हसन, मौलाना अथहर हसन आदि रहे।
चौसाना में ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम एकत्र हो रहे थे, लेकिन पुलिस नदारद रही। इसके बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नहीं पहुंची। बाद में साढ़े तीन बजे चौकी प्रभारी ने ईदगाह पहुंचकर ज्ञापन लिया।