{"_id":"68029b9940dd574736082b9e","slug":"murder-or-suicide-the-secret-will-be-revealed-in-the-postmortem-report-shamli-news-c-26-1-smrt1048-140480-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हत्या या आत्महत्या... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हत्या या आत्महत्या... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा राज
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव नानूपुरी गेट के निकट होटल संचालक विश्वेंद्र राठी के शव का परिजनों ने पैतृक गांव टीकरी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। यह मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही इसका खुलासा होगा।
जनपद बागपत के थाना दोघट के गांव टीकरी निवासी विश्वेन्द्र राठी होटल चलाते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर में उनका शव होटल के ऊपरी मंजिल पर कमरे में छत के पंखे से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला था। परिजनों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव टीकरी ले गए, जहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक विश्वेंद्र के भाई साहब सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नही दी है। अभी तक वह खुद घटना के सही कारण को नहीं जान पाए हैं। विश्वेंद्र का किसी के साथ कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह अगली कार्रवाई करेंगे।
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि होटल संचालक की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उसी के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।