फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder or suicide: man found dead in the car in shamli after he was missing from night

हत्या या आत्महत्या: मैं जा रहा हूं, माफ करना यार..! युवक ने रात को स्टेटस लगाया, सुबह कार में मिला गोली लगा शव

Mon, 22 Jul 2024 11:49 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jul 2024 11:49 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक ने रात को स्टेटस लगाया और सुबह उसका शव कार में पड़ा मिला। 

विज्ञापन
Murder or suicide: man found  dead in the car in shamli after he was missing from night
पीयुष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब मैं जा रहा हूं, माफ करना यार, अब नहीं करेंगे परेशान, हम तो गलती से मैसेज कर देते थे, सॉरी। भारसी गांव के किसान राहुल के बेटे पीयूष (23) ने अपने फेसबुक पर रविवार रात को यह स्टेटस लगाया था। सोमवार की सुबह कस्बे में नहर पटरी के पास स्विफ्ट कार में पीयूष का गोली लगा शव मिला। पुलिस हत्या या फिर आत्महत्या की गुत्थी में उलझी है।

विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने घटना का निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाए हैं। सोमवार को दिन निकलते ही पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की बड़ी नहर पटरी स्थित सरकारी डाक बंगले के निकट कॉलोनी में एक शिफ्ट कार में एक युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त गांव भारसी, निवासी पीयूष उर्फ़ पोन्टी पुत्र राहुल के रुप में की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद युवक के शव को कार से बाहर निकाला।

युवक की कनपटी पर गोली लगी हुई थी और हाथ में तमंचा रखा हुआ था। घटना की जांच करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हत्या या आत्महत्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed