फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder of woman, attempt to burn the dead body

महिला की हत्या, शव को जलाने का प्रयास

Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Murder of woman, attempt to burn the dead body
महिला की हत्या, शव को जलाने का प्रयास
विज्ञापन

कांधला। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव कांधला में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला है। पहचान छिपाने के लिए महिला के शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला पुत्रवधू से कहासुनी होने के बाद मंगलवार को अपने मायके किवाना जाने के लिए निकली थी।

कस्बे के रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की सुबह 65 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह और सीओ कैराना जितेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को परिजनों ने थाना कांधला पहुंचकर मृतका की पहचान मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव परासौली निवासी सतवीरी पत्नी स्व. धर्मपाल के रूप में की। महिला पुत्रवधू से कहासुनी होने के बाद अपने मायके कांधला क्षेत्र के गांव किवाना जाने के लिए निकली थी। महिला की हत्या की आशंका है तथा पहचान छिपाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया गया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed