{"_id":"6835ac2cea4852346605ef11","slug":"murder-of-constable-saurabh-mother-and-wife-said-our-everything-has-been-ruined-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिपाही सौरभ की हत्या: मां और पत्नी बोलीं- हमारा तो सबकुछ बर्बाद हो गया, लाचार पिता के नहीं सूख रहे आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही सौरभ की हत्या: मां और पत्नी बोलीं- हमारा तो सबकुछ बर्बाद हो गया, लाचार पिता के नहीं सूख रहे आंसू
Tue, 27 May 2025 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 May 2025 05:43 PM IST
सार
Shamli News: शामली निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल नोएडा एसओजी में तैनात थे। गाजियाबाद के नहाल गांव में बदमाशों से मुठभेड़ में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। उनके घर पर मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
शहीद सौरभ देशवाल की फाइल फोटो, गमगीन परिजन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी के नहाल गांव में बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग में शामली के गांव बधेव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल बलिदान हो गए थे। दूसरे दिन भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शहीद सिपाही की मां मुकेश, पत्नी आयुषी बार-बार बेहोश हो रहीं थीं। दोनों ने खाना तक नहीं खाया। कहा कि अब तो उनका सब कुछ बर्बाद हो गया, उनके पास कुछ नहीं बचा है।
विज्ञापन
थानाभवन विधायक अशरफ अली, शामली सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। हर हाल में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बहुत व्यस्त हूं, जल्द घर आऊंगा
मृतक के मामा के लड़के प्रभात और बुआ के लड़के अभिनव ने बताया कि सौरभ से दो दिन पहले ही फोन पर बात हुई थी। सौरभ ने कहा था कि जल्द ही वह घर पर आएगा।अभी ज्यादा व्यस्त चल रहा है। हमें भी गाजियबाद का बुलावा दिया था।

हत्यारों को मिले ऐसी सजा, भविष्य में न करें किसी की हत्या
मृतक के पिता उत्तम कुमार का कहना है कि उनका बेटा शहीद हो गया है, बेटे पर उन्हें फख्र है। हत्यारों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी की हत्या करने के बारे में सोचें भी नहीं। पिता की आंखें बार-बार नम हो रही थीं। उधर ग्रामीण मनोज कुमार, बाबूराम, चंदगी ने हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

पढ़ने में बचपन से होशियार था सौरभ
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव निवासी सौरभ देशवाल 2016 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती नोएडा में एसओजी में थी। पिता ने बताया कि सौरभ पढ़ने में बचपन से ही होशियार था। उसने बीकॉम किया हुआ था। पहले ही प्रयास में वह पुलिस में भर्ती हो गया था। दूसरों को भी कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता था।