फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder In Shamli: Vegetable Vendor Stabbed to Death, Body Found in Field in Shamli

Shamli: सब्जी विक्रेता कय्यूम की चाकू से गोदकर हत्या, लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव

Fri, 19 Sep 2025 11:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 19 Sep 2025 11:36 AM IST
सार

शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता कय्यूम (21) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह खेत में शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder In Shamli: Vegetable Vendor Stabbed to Death, Body Found in Field in Shamli
शामली में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में शुक्रवार सुबह खेत से सब्जी विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हथछोया गांव निवासी 21 वर्षीय कय्यूम के रूप में हुई।

विज्ञापन

कय्यूम फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। गुरुवार शाम वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 33 वर्ष बाद खुला फर्जीवाड़ा: पिता कभी न रहे शिक्षक, बेटे ने ली मृतक आश्रित में नौकरी, अब वेतन वसूली की तैयारी

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बताया कि कय्यूम गुरुवार शाम सब्जी बेचने के लिए घर से निकला था। देर रात तक लौटकर नहीं आया। शुक्रवार सुबह उसकी हत्या की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed