{"_id":"6689080e422003368a069867","slug":"murder-in-shamli-the-tailor-and-his-brother-killed-the-young-man-by-stabbing-him-with-scissors-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Shamli: दर्जी और उसके भाई ने शख्स की सीने में कैंची घोंपकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Shamli: दर्जी और उसके भाई ने शख्स की सीने में कैंची घोंपकर की हत्या, इस बात पर हुआ था विवाद
Sat, 06 Jul 2024 02:32 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:32 PM IST
सार
शामली में आज दोपहर एक दर्जी और उसके भाई ने एक व्यक्ति की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में आज दोपहर एक दर्जी और उसके भाई ने एक व्यक्ति की सीने में कैंची घोंपकर हत्या कर डाली। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि दर्जी और युवक के बीच जल्दी कपड़े सिलने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए दर्जी और उसके भाई ने व्यक्ति के सीने में कैंची घोंपकर उसकी हत्या की है। मृतक शाहिद(42) उर्फ कालू पंजाब में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था।
विज्ञापन
बताया गया कि दोपहर 12:00 बजे शाहिद अपने कपड़े लेने गया तो कपड़े तैयार नहीं होने पर दर्जी के साथ कहा सुनी हो गई। जिस पर दर्जी और उसे भाई ने शाहिद के सीने में कैंची घोप दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कैची दिल तक पहुंचाने के कारण शाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन