{"_id":"0972ae8c2f80fc257d96f18acbf1a0d1","slug":"murder-hindi-news-142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 06 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव टोड़ा के एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। शव गांव के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
झिंझाना क्षेत्र के गांव टोड़ा निवासी लोकेश पुत्र ब्रजपाल बृहस्पतिवार रात में किसी ने कॉल की। जिसके बाद वह घर से चला गया और नहीं लौटा। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे, तो लोकेश का शव गांव के ही बिशना के खेत के पास पड़ा मिला। खून से लथपथ लोकेश की लाश को देख गांव में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर उसका सिर तीन हिस्सों में कटा हुआ मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही सीओ झिंझाना कुलदीप कुकरेती, झिंझाना व चौसाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। लोकेश की हत्या की सूचना मिलते ही उसके परिजन समेत आसपास के गांव के लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में करीब दो बजे उसे किसी ने कॉल कर बुलाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, झिंझाना एसओ राजबहादुर सिंह यादव ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
निर्ममता से की गई हत्या
शव को देखकर ही अंदाजा लग रहा था कि लोकेश हत्या रंजिशन की गई है। जिस तरह से हत्यारों ने धारदार हथियारों से उसके शरीर के कई हिस्से कर दिए। इसके साथ ही अपने बचाव में लोकेश ने विरोध भी किया।
कॉल डिटेल से खुल सकेगा हत्या का राज
रात्रि में मृतक लोकेश को एक फोन आया था। जिसके बाद से लोकेश परेशान हो गया था। उसकी पत्नी का कहना है कि वह कमरे से बाहर चला गया और सड़क पर जाकर बात करने लगा। जिसके बाद अभी आने की बात कहकर वहां से निकल गया। पुलिस ने अनुसार लोकेश के मोबाइल नंबर की सीडीआर को निकलवाया है। जिससे हत्या का राज खुल सकेगा।