फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   munshad ki farari se vyaparion mein khauf

मुंशाद की फरारी से व्यापािरयों में खौफ

Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
कांधला। मैनपुरी जेल से फरार कुख्यात   मुंशाद की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। मुकीम गैग का शूटर मुंशाद पूर्व में कई व्यापारियों से रंगदारी मांग चुका है। पुलिस के मुताबिक    मुंशाद की गिरफ्तारी के लिए   पुलिस कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़   दबिश दे रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


13 मार्च को कुख्यात मुकीम गैंग का शूटर मुंशाद मैनपुरी जेल से फरार हो गया था। इसके जेल से फरार होने के बाद से पुलिस दिन रात उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मुंशाद स्थानीय थाने के तहत आने वाले गांव खंद्रावली का निवासी है. जिसे लेकर स्थानीय पुलिस भी चौकस है। 
विज्ञापन


मैनपुरी एसटीएफ भी क्षेत्र के कुख्यात की तलाश मे डेरा जमाए हुए है। पुलिस की चौकसी व लगातार दबिश के बाद भी मुंशाद अभी पुलिस के हत्थे नहीं लग    पाया है। नतीजतन व्यापारी वर्ग के साथ ही क्षेत्र के लोगों में भी दहशत व्याप्त है। पूर्व में मुंशाद के  द्वारा कैराना के साथ ही कांधला के भी कई व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई थी। उस दौरान कुख्यात मुंशाद की गिरफ्तारी होने   पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन उसके जेल से फरार होने के बाद से व्यापारी वर्ग में दहशत व्याप्त है। मुंशाद की गिरफ्तारी   जल्द न होने से व्यापारियों में डर है कि कहीं फिर से रंगदारी के लिए धमकी न मिलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस विभाग का मुखबिर व खुफिया तंत्र पूरी तरह से सतर्क है। मुंशाद की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक  शामली एसओजी टीम सहित कुख्यात मुंशाद की गिरफ्तारी के लिए करीब पांच टीमों का गठन किया गया है, उक्त  सभी टीमें कुख्यात मुंशाद व उसके परिचितों के ठिकानों पर दबिश दे रहीं है।  थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मुंशाद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed