फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipality extended the period of exemption in building and water tax till October 15

पालिका ने भवन एवं जलकर में छूट की अवधि 15 अक्तूबर तक बढ़ाई

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipality extended the period of exemption in building and water tax till October 15
- आठ दिन तक चली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बढ़ाया समय
विज्ञापन

- पहले 30 सितंबर तक दी गई थी भवन एवं जलकर में पांच-पांच प्रतिशत की छूट
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगरपालिका शामली में कर्मचारियों की आठ दिन तक चली हड़ताल की वजह से भवन एवं जलकर में दी जाने वाली पांच-पांच प्रतिशत की छूट की अवधि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पहले यह छूट 30 सितंबर तक दी गई थी। पालिका में इस वित्तीय वर्ष में अब तक करीब 40 प्रतिशत भवन एवं जलकर जमा हुआ है।
नगरपालिका शामली ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में 30 सितंबर तक भवन एवं जलकर जमा करने वाले लोगों को पांच-पांच प्रतिशत यानि दस प्रतिशत की छूट दी गई थी, लेकिन 15 सितंबर से 23 सितंबर तक पालिका कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे थे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पालिका कार्यालय में कोई काम काज नहीं हुआ था, जिस वजह से लोग भवन एवं जलकर जमा नहीं कर पाए थे और पालिका की तरफ से दी जाने वाले दस प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं उठा पाए थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से कार्य बंद रहने की वजह से नगरपालिका ने छूट की अवधि 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग भवन एवं जलकर में दी जाने वाली छूट का लाभ ले सके। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पालिका कर्मचारियों की आठ दिन तक चली हड़ताल की वजह से भवन एवं जलकर में दी जाने वाली पांच-पांच प्रतिशत की छूट की अवधि 15 दिन बढ़ाई गई है। अब नागरिक 15 अक्तूबर तक भवन एवं जलकर जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल माह से अब तक लगभग 40 प्रतिशत भवन एवं जलकर जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed