{"_id":"632372b4e0aa087f314651fb","slug":"municipal-workers-on-strike-in-protest-against-suspension-protested-shamli-news-mrt6053564194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: निलंबन के विरोध में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: निलंबन के विरोध में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Fri, 16 Sep 2022 10:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:39 AM IST
सार
नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी। इसके बाद पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन
हड़ताल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट नगर पालिका शामली के तत्वावधान में पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पालिका कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाया कि लिपिक समेत दो कर्मचारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई अवैधानिक तरीके से की गई है। जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण कार्यालय में कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद शामली के कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर को कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल कर दी और पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। स्वायत्त कर्मचारी महासंघ यूनिट शामली के अध्यक्ष नरेश महरोलिया ने पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों को मनमर्जी से हटाना व बिन गलती के निलंबित कर देते है। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाल में लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित करने और मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध की गई विभागीय कार्रवाई अवैधानिक तरीके से की गई। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने तीन दिन पूर्व अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर निलंबन को वापस लेने की मांग की थी और न्याय न मिलने पर अनिश्चितकालीन धरना देते हुए कार्य बंद कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी मांग पर कोई विचार नहीं किया गया, जिसके चलते गुरुवार को पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए पालिका में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक: रात में शूटर को घर में सुलाया, सुबह हाथ में थमाई पिस्टल, बोली- बच न जाए पति, कातिलों ने उगला पूरा सच
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो शहर की सफाई, लाइट व पेयजल व्यवस्था भी ठप कर दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की होगी। धरने पर अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, संजीव निर्वाल, अमित शर्मा, कंवरपाल सिंह, सुनील बंसल, लक्ष्मण सिंह, अमित कुमार, विनोद निर्वाल, जगमोहन सिंह, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Raid in Hotels: होटल में प्रेमी जोड़ों को इस हालत में देख दंग रह गए अफसर, जब्त किया ये सामान, देखें तस्वीरें