फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal officials accused of causing loss of revenue by breaking the right road

Shamli News: पालिका अधिकारियों पर सही सड़क को तोड़कर राजस्व का नुकसान पहुंचाने का आरोप

Mon, 11 Aug 2025 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Municipal officials accused of causing loss of revenue by breaking the right road
शामली। नगरपालिका परिषद शामली के वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल और वार्ड 16 के सभासद अनिल उपाध्याय ने एडीएम सत्येंद्र सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। सभासदों ने पालिका अधिकारियों पर वार्ड 12 नेहरू मार्केट की सही सड़क को जेसीबी से तोड़कर निर्माण कार्य कराने और राजस्व की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभासदों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर एडीएम को सौंपे पत्र में कहा कि नगरपालिका द्वारा शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। पालिका द्वारा वे कार्य भी नहीं कराए जा रहे हैं, जिन सड़कों के टेंडर और वर्क आर्डर भी हो चुके हैं। दूसरी तरफ नेहरू मार्केट की सही सड़क को यह कहकर तोड़ दी कि चूहों ने खाली कर दीं, जबकि जेसीबी से सड़क बहुत मुश्किल से टूटी है। उन्होंने बताया कि दयानंद नगर गली नंबर दस और वार्ड नंबर 16 में वर्क ऑर्डर व टेंडर लगभग तीन साल से हुआ है। आज तक वह कार्य नहीं हुआ। गणेश चौक वार्ड-23 मोहल्ला रामशाला कश्यप बस्ती में सड़क और नाला खस्ताहाल है। मोहल्ला बरखंडी सरवरपीर की मुख्य सड़क जो मिनी बाईपास का कार्य झिंझाना रोड मेरठ-करनाल हाईवे पर निकलती है, वहां पर पानी भरा हुआ है। वहीं दोनों तरफ की नाली भी नहीं है। सभासदों का कहना है कि पालिका के मेन गेट के सामने बरसात, अन्य दिनों में भी सड़क पर पानी भरा रहता है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पालिका के ईओ विनोद कुमार सोलंकी का कहना है कि इस मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed