फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal elections: Publication of voter list

नगर निकाय चुनाव: मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन

Sun, 02 Apr 2023 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Publication of voter list
जिले की दस निकायों के 173 वार्डो में हुए 3,42,202 मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले की सात निकाय और तीन नगर पालिका परिषद के वार्डों की मतदाता सूची का अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले की दस नगर निकाय, नगर पालिका परिषद के 173 वार्डों में 3,42,202 मतदाता हो गए हैं। इससे पहले 10 मार्च 2023 को जिले में सात निकायों, तीन नगर पालिका परिषदों में मतदाताओं की संख्या 3,41,687 थी। 21 दिन में 717 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव की अंतिम मतदाता सूची का जिला स्तर पर उपनिर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम संतोष कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के 173 वार्डों की मतदाता सूची का निरीक्षण किया। अब कांधला नगर पालिका परिषद में कुल मतदाता 34800, कैराना नगर पालिका परिषद में 82029, शामली नगर पालिका में 1,02425, एलम नगर पंचायत में 11166, जलालाबाद नगर पंचायत में 22358, ऊन नगर पंचायत में 14025, गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत में 10224, बनत नगर पंचायत में 14944, झिंझाना नगर पंचायत में 16238, थानाभवन नगर पंचायत में 33998 मतदाता हो गए है। एडीएम ने बताया निर्वाचक नामावली उनके कार्यालय, सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय में आम नागरिकों के लिए निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिले के दस निकायों के मतदाताओं का आंकड़ा
निकाय- -वार्ड- - पुरूष - -महिला मतदाता- - कुल मतदाता-
कांधला- 25 18131 16669 34800
कैराना- 28 43412 38617 82029
शामली- 25 54028 48397 102425
एलम- 12 6015 5151 11166
जलालाबाद 15 11690 10668 22358
ऊन 12 7445 6580 14025
गढ़ीपुख्ता 11 5463 4761 10224
बनत- 14 7845 7099 14944
झिंझाना- 14 8673 7565 16238

थानाभवन- 17 17491 16507 33998
कुल- 173 180193 162014 342207
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed