फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal clerk caught taking bribe of Rs 50 thousand

Shamli News: पालिका के लिपिक को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Municipal clerk caught taking bribe of Rs 50 thousand
कांधला पुलिस खुफिया विभाग पद ठेकेदार कपिल कुमार से जानकारी हासिल करते हुए
कांधला (शामली)। एंटी करप्शन की टीम ने पालिका के लिपिक को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लिपिक ने ठेकेदार से भुगतान की एवज में पचास हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव राजपुर छाजपुर निवासी कपिल सिंह नगर पालिका परिषद कांधला में निर्माण ठेकेदार है। उसने कांधला में सितंबर 2022 में वार्ड पांच में सड़क का निर्माण किया था, जिसकी लागत 8.70 लाख रुपये आई थी। कपिल सिंह ने बताया कि उसका 4.70 लाख रुपये का भुगतान रोका हुआ था। भुगतान के लिए उससे 50 हजार रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक प्रभारी सुभाष चन्द ने बताया कि ठेकेदार कपिल सिंह द्वारा पिछले कई दिनों से संपर्क किया जा रहा था। उसकी शिकायत पर सीओ एंटी करप्शन द्वारा एक टीम गठित की। ठेकेदार से रुपये लेकर लिपिक ने काउंटर में रखे, उसी समय एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे थाने ले आई। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने पालिका के अधिशासी अधिकारी और लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला  पुलिस खुफिया विभाग पद ठेकेदार कपिल कुमार से जानकारी हासिल करते हुए

कांधला पुलिस खुफिया विभाग पद ठेकेदार कपिल कुमार से जानकारी हासिल करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed