फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mundet performance against ration dealers

मुंडेट में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 08 Feb 2016 01:31 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 08 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। मुंडेट के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि डीलर पूरा राशन नहीं दे रहा है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण बाद में डीएम आवास पर पहुुंचे और प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलर की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को मुंडेट के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन राशन डीलर उन्हें धमकी देकर चुप कर देता था।
विज्ञापन


कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर की दुकान से मिलने वाले चावल में भी गंदगी मिलती है। चावल भी ऐसा मिल रहा है, जो खाने लायक नहीं है। बाद में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण डीएम आवास पर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर राशन डीलर की दुकान निरस्त करने की मांग की। इस दौरान रमेश, ब्रजपाल, रणधीर, राकेश, मोहर सिंह, प्रवेश, जयकुमार, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed